भीलवाड़ा: मेंटेनेंस कार्य के कारण भीलवाड़ा में चंबल पेयजल परियोजना से 18 फरवरी की सांय से 20 फरवरी की सुबह तक पेयजल आपूर्ति बंद
चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत फेज I, पैकेज I एवं II के तहत रॉ एवं क्लियर वॉटर पंपिंग एवं ट्रांसमिशन सिस्टम तथा आरोली WTP के वार्षिक रखरखाव एवं प्रिवेंटिव मैनटेनेंस कार्य हेतु दिनांक 18.02.2026 प्रातः 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा।