बकानी: बड़ाय गांव से लापता बालक की लाश कोटड़ा घटा के जंगल में मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी
बकानी में सनसनी: लापता 11 वर्षीय बालक राहुल की जंगल में गड़ी मिली लाश, हत्या की आशंका बकानी | झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घर से निकला बालक राहुल पुत्र पुरीलाल भील देर शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की। बालक का पता नहीं चलने पर बकानी थाने में