जैतपुर: जैतपुर ट्रक-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर; चालक ट्रक छोड़कर फरार
जैतपुर थाना क्षेत्र के मडसा-भीकमपुर मार्ग पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर भेजा। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आई है।