पिपराही: पिपराही प्रखंड मुख्यालय में सभी बीएलओ के साथ हुई बैठक।
पिपराही प्रखंड मुख्यालय में सभी बीएलओ के साथ बैठक की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में सभी बीएलओ के माध्यम से इच्छुक एवं योग्य दिव्यांग तथा 85 प्लस उम्र के निर्वाचकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु प्रपत्र- 12डी का वितरण करने के संबंध में समीक्षा की गई।