मधेपुर: तरडीहा गांव में 3 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मधेपुर थाने के तरडीहा गांव में 3 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। धराया शराब धंधेबाज तरडीहा गांव का ही 54 वर्षीय सुरेंद्र पासवान बताया गया है। यह कार्रवाई एसआई आनंद किशोर रजक ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों के सहयोग से की।