अरवल: उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरा में सहायक शिक्षिका शांति देवी को भावभीनी विदाई दी गई
Arwal, Arwal | May 30, 2026 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमरा में सहायक शिक्षिका शांति देवी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अमरा हाई स्कूल की प्राचार्या वंदना कुमारी, समाजसेवी रवि रंजन चंद्रवंशी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही। वक्ताओं ने शांति देवी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की।