हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में चार मार्ग दुर्घटनाओं में चौदह लोग घायल, रेफर किए गए सदर अस्पताल
बीती रात से थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चार मार्ग दुर्घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कस्बे में तपोभूमि के निकट हाईवे पर ओवरटेक करते हुए बोलेरो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा सवार बांकी रोड निवासी कोमल (26), स्टेशन रोड निवासी ज्योति (28), कुरारा निवासी बालेंद्र (40), ई