कैराना: कैराना में एआरटीओ ने नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे जेसीबी मशीन और ई-रिक्शा को किया सीज
Kairana, Shamli | May 21, 2026 शामली एआरटीओ रोहित राजपूत ने कैराना पहुंचकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ाए जा रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कांधला रोड पर एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया, जिसे नाबालिग चला रहा था और उसके पास कागजात भी नहीं थे। मौके से जेसीबी को पकड़कर कोतवाली में भिजवाते हुए सीज कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर नाबालिग ई—रिक्शा चला रहा था।