मढ़ौरा: डेहुरी स्थित स्टेट हाइवे पर हुआ जलजमाव,आवागमन हुआ प्रभावित
Marhaura, Saran | Jun 29, 2026 तरैया प्रखंड के डेहुरी स्थित स्टेट हाइवे पर सोमवार को वर्षा के बाद दोपहर दो बजे जलजमाव की स्थिति बनी रही जिससे सभी तरह के वाहनों के आवागमन की प्रभावित हो गयी थी। इस संबंध में स्थानिय ग्रामीणों ने कहा कि स्टेट हाइवे के दोनों तरफ स्थान उंचे रहने के कारण यहां हमेशा जलजमाव की समस्या बन जाती है जिससे लोगों की परेशानी बनी हुई है।