मानपुर: चौंकी अमरपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता, 7 वर्षीय गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
Manpur, Umaria | Mar 26, 2026 उमरिया जिले की चौंकी अमरपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए 7 वर्षीय गुमशुदा बालक को चंद घंटो मे ही सुरक्षित खोज निकाला और परिवार से मिलाया।बताया जाता है कि मोतीलाल चौधरी ने पुलिस को सूचना दिया था कि उसका 7 वर्षीय बालक महुआ बीनते बीनते अचानक कहीं चला गया है।उक्त गुमशुदा बालक को अमरपुर पुलिस ने महरोई स्टेशन के पास से सुरक्षित खोज निकाला।