गुना नगर: न्यू रॉयल यादव कॉलोनी में सुने मकान में चोरी, बद्रीनाथ गए थे बुजुर्ग परिवार चला गया था गांव नगदी जेवर और सामान ले गए चोर
गुना कैंट थाना के न्यू रॉयल यादव कॉलोनी में चोरी हो गई। 13 जून को फरियादी राजेश रघुवंशी ने बताया, माता-पिता बद्रीनाथ की यात्रा पर गए है परिवार पैतृक गांव चला गया। गुरुवार शुक्रवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर एक भरा एक खाली गैस सिलेंडर एक बड़ी एलइडी टीवी चांदी की पायल बिछुड़ी ₹5000 नगदी और अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला जांच में लिया है।