विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू के जंगलों में पके काले-रसीले जामुन; बाजारों में बढ़ी मांग, युवाओं में भारी क्रेज
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू के जंगलों में पके काले-रसीले जामुन; बाजारों में बढ़ी मांग, युवाओं में भारी क्रेज। भीषण गर्मी और तपिश के बाद मौसम के बदले मिजाज और हालिया बारिश ने प्रकृति को नया रंग दे दिया है। विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगे जामुन के पेड़ों पर रसीले जामुन पक कर तैयार हो गए हैं।