भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की
आगामी बकरीद पर्व को लेकर भरगामा थाना पुलिस के द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भरगामा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सभी लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।