बीसलपुर: मिघाई गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे भतीजे पर ताऊ ने बाके से हमला कर किया घायल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिघाई में बीती रात पति-पत्नी का विवाद के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे भतीजे पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।