चूरू: एसपी दफ्तर से युवती के अपहरण मामले में खंडवा पट्टा के 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 27, 2026 चूरू एसपी दफ्तर के स्वागत कक्ष से युवती के अपहरण के मामले में डीएसटी व कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव खंडवा पट्टा निवासी योगेंद्र सिंह और राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कृष्ण कुमार जाट की रिपोर्ट पर 18 नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।