मोहनलालगंज: नगराम में बोरिंग तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में बोरिंग तोड़ने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आयुष मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दीपक वर्मा, अजय मिश्रा उर्फ सोनू और आर्यन मिश्रा उर्फ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हार्वेस्टर मशीन चढ़ाकर बोरिंग क्षतिग्रस्त करने के विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए आयुष और उसके भाई तुषार को लाठी-ड