स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी तेज*
डीएम नितिन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
कैमूर में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना था।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
डीएम ने निर्देशित किया कि समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित हों। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झंडोत्तोलन कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का उत्सव होता है, अतः इसकी तैयारी में कोई कोताही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
Mohania, Kaimur | Jul 17, 2026