गोहद: शारीरिक रूप से प्रताड़ित होने के उपरांत युवक ने लगाई फांसी ,तीन लोगों पर मामला दर्ज।
Gohad, Bhind | Jun 29, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश के दरवाजे के सामने आरोपी रामप्रकाश, कौशल व कोमल जाटव निवासी वार्ड 16 गांधी नगर गोहद द्वारा पुरानी रंजिश के ऊपर से राजेश जाटव की लात घूँसो से मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर शारारिक रूप से प्रताडित एवं अपमानित किया जिससे आहत होकर राजेश ने छत के कुंदे से साड़ी का फंदा डालकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।