मंदसौर: मंदसौर में 100 दिनों में 34 आत्महत्याओं पर वरिष्ठ अभिभाषकों ने चिंता जताई, जागरूकता और संवाद बढ़ाने की अपील की
मंदसौर जिले में 100 दिनों में 34 आत्महत्या की घटनाओं पर वरिष्ठ अभिभाषक पुखराज दशोर और डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्याएं और संवाद की कमी इसके प्रमुख कारण हैं,समाज को आगे आकर जागरूकता फैलाने और तनावग्रस्त लोगों का सहयोग करने की जरूरत है,