धनौरा: बछरायूं में छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत, छोटा हाथी में जा रहा था कुर्बानी का मीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रविवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास में थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पता चला कि छोटे हाथी में अवैध रूप से कुर्बानी का मीट लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया छोटे हाथी का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।