बारा: अकोढ़ा में स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Bara, Allahabad | Apr 25, 2026 कौंधियारा स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, अकोढ़ा में आज शनिवार सुबह करीब 10:00 के आसपास मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।