महाराजगंज: इचौली गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, महिला ने कोतवाली में की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
27 जून शनिवार सुबह 11:00 बजे पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक घर के बाहर खड़ी हुई बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब पता नहीं चल पाया तो, थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।दिनदहाड़े घर के सामने से बाइक गायब हो जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।