धमतरी: कोलियारी का प्राइमरी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, कक्षा 3 के छात्र को टूटी कांच से लगी चोट, ग्रामीणों में आक्रोश
मिली जानकारी के अनुसार कोलियारी गांव का प्राथमिक शाला शराबियों का अड्डा बन गया है। देर शाम होते ही यहां पर शराबियों का जमघट लग जाता है। और शराब पीने के बाद स्कूल में कांच के शीशी को तोड़ देते हैं। वही टूटी कांच के शीशी से कक्षा तीसरी का एक छात्र घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं इस घटना से पालक और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।