गाज़ियाबाद: लिंक रोड थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले समीर हुद्दा उर्फ गोलची नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे रामप्रस्था दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 4200 रुपये, 3 नल की टूटी हुई टोटियाँ व गृहभेदन के अपराध में प्रयुक्त औजार 1 लोहे की छैनी व 1 हथौडा बरामद हुआ है।