गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बरामद हुई मोटरसाइकिल
थाना लोनी पुलिस टीम ने वाहन चोरी व मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय राजन और 25 वर्षीय सोएब उर्फ गोलू नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को शनिवार दोपहर करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र रुपनगर थाना लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।