गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹30 लाख के आभूषण बरामद
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने बैंक लॉकर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रिया गर्ग नाम के एक शातिर अभियुक्ता को शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर को थाना मोदीनगर पर आवेदिका ईशा गोयल द्वारा थाने पर आकर एक तहरीर दी गई थी।