खेरागढ़: सांसद ने प्रधानमंत्री से कुसियापुर के मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उंटगन नदी डूगरवाला हादसे में कुसियापुर के मृतको के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग की है