अररिया: पूर्णिया का शातिर बाइक चोर अररिया नगर थाना में गिरफ्तार, सात जगहों पर CCTV में कैद हुआ
Araria, Araria | May 12, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्णिया जिले के जलालगढ़ चौहान टोला निवासी नरेश चौहान का बेटा रोहित चौहान है। पुलिस के अनुसार रोहित की फोटो जिले के अलग-अलग सात स्थानों पर बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद हुई है।