महाराजगंज: बछरावां थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोरी के साथ 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़ित तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रही
17 जून बुधवार सुबह 11 बजे किशोरी व उनके परिजन थाने में एक बार फिर पहुंचकर न्याय की मांग की है। रविवार रात्रि की घटना के बाद पुलिस जांच के नाम पर गुमराह करती रही। 13 वर्षीय किशोरी के साथ बगल में ही रहने वाले एक युवक ने टीवी देखने के बहाने घर पर बुलाया और अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी।