रामपुर: बुधवार को थाना भोट क्षेत्र से धोखाधड़ी कर जाली दस्तावेज़ों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 6, 2025 बुधवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर में धोखाधड़ी कर जाली दस्तावेज़ों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना भोट पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।