रामपुर: रेलवे जंक्शन पर पहुंची 2658 टन यूरिया खाद से लदी रैक, अब किसानों को नहीं होगी यूरिया खाद की किल्लत: जिला कृषि अधिकारी
Rampur, Rampur | Aug 6, 2025 रामपुररेलवे जंक्शन पर 2658 टन यूरिया खाद से लदी एक रैक पहुंची है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बुधवार की दोपहर 12 बजे रेलवे जंक्शन पर मीडिया से मुख़ातिब होकर कहा है जिले में किसानों को यूरिया खाद की कोई किल्लत नहीं होगी यूरिया खाद को ट्रक में लदवाकर सीधे किसान सेवा सहकारी समिति भिजवाया जा रहा है किसानों से अपील है जितना जरूरत है उतना ही खाद खरीदें।