रामपुर: ग्राम क्योरार में मंदिर में झाड़ू लगाने के दौरान कूड़े को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 6, 2025 बुधवार को सुबह दस बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र ग्राम क्योरार निवासी राम सिंह ग्राम स्थित एक मंदिर में हर रोज़ साफ सफाई करते थे। बुधवार की सुबह 6 बजे के आसपास राम सिंह मंदिर में झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी से कूड़े को लेकर विवाद हो गया। आरोप है पड़ोसी परिवार से मारपीट के दौरान राम सिंह की मौत हो गई।