बालोद: बालोद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नवजात को पोलियो की दो बूंद पिलाकर सीएमएचओ ने किया शुभारंभ
Balod, Balod | Jun 28, 2026 बालोद जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉक्टर जेएल उइके ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।