बैरसिया: मिसरोद थाना क्षेत्र में होशंगाबाद रोड पर शनि मंदिर के पास सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत था और एक फंक्शन से लौट रहा था। मृतक की पहचान सौरभ विश्वकर्मा निवासी बरखेड़ा पठानी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सौरभ के बहनोई शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि सौरभ देर रात बाइक से घर लौट रहा था।