भभुआ: जिले के 11 प्रखंडों के 146 ग्राम पंचायतों में 125 खेल मैदान का निर्माण कार्य हुआ पूरा: जिला खेल पदाधिकारी
Bhabua, Kaimur | Jan 13, 2026 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कैमूर जिले के 11 प्रखंडों में पंचायत स्तर पर 146 ग्राम पंचायतों के 125 खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि 146 पंचायतों में खेल क्लब का गठन संपूर्ण कर लिया गया है। जिसका लाभ युवा वर्ग प्राप्त कर सकेंगे।