बख्शी का तालाब: बीकेटी में शादी से पहले हल्दी समारोह में दबंगों ने की फायरिंग, दहशत का माहौल
बीकेटी के गाजीपुर गांव में बेटी की शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब हल्दी समारोह के दौरान दबंग युवकों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी। नीलकंठ की बेटी की शादी 26 अप्रैल को है। आरोप है कि गांव के सुखदेव, अंकित और अनुज शराब के नशे में डिजायर कार से पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई, महिलाएं-बच्चे सहम गए। आरोपी कार