अमानगंज: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मामला दर्ज
Amanganj, Panna | Jun 25, 2026 पन्ना/जिले के थाना अमानगंज में एक विवाहिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता पूजा चौधरी (23) निवासी ग्राम घटारी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसका विवाह ग्राम कोठी निवासी माखनलाल चौधरी से हुआ था।