सहारनपुर: बेसमेंट में चल रहे अस्पताल पर नागरिकों ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, प्रबंधक ने फायर NOC का किया दावा
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बावजूद सहारनपुर में कुछ अस्पताल ऐसे हैं जो बेसमेंट का उपयोग मरीजों के इलाज के लिए कर रहे हैं। थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित पुल के पास संचालित किरण हेल्थकेयर सेंटर पर शनिवार दोपहर 2:00 बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है।