सोलन :जेड एसआई की 111 घंटो की हैकाथॉन पर पारंपरिक जानकारियों पर की जा रहीं चर्चा...
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण जेड एस आई , द्वारा सोलन में 111 घंटो की हैकथॉन का आयोजन किया गया । जिसमें जम्मू कश्मीर व हिमाचल के शोधकर्ताओं ने भाग लिया । इस हैकाथॉन में पारंपरिक वस्तुओं पर चर्चा की गई ताकि पुराने समय में किस तरह से पुराने लोग जीव जंतुओं का संरक्षण करते थे ।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण , जेडएसआई के प्रभारी डाॅ नवनीत ने बताया कि इस 111 घंटो की हैकॉथान में पुराने समय में किस तरह से जीव जंतुओं का संरक्षण संवर्धन किया जाता था उस पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि भविष्य में नवीनतम व पौराणिक तरीके से जीव जंतुओं का संरक्षण किया जा सके।
Solan, Solan | Jun 3, 2026