शाहजहांपुर: निगोही नगर पंचायत के लिपिक को धमकी, सफाईकर्मी नेता ने कहा- एक गोली में तीन को मारने का अनुभव, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर के निगोही नगर पंचायत कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सफाईकर्मी कथित तौर पर मुख्य लिपिक को धमकी देते हुए कह रहा है कि उसे "एक गोली में तीन को मारने का अनुभव है।" मुख्य लिपिक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को नोटिस देक