बागपत: टटीरी में बिजली शिकायत को लेकर विवाद में दो भाइयों पर संविदा लाइनमैन समेत तीन भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप
मंगलवार की रात करीब नौ बजे कस्बा टटीरी निवासी अजय कुमार के मुताबिक भरभानिया पट्टी में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसको लेकर स्थानीय लोगो ने बिजलीघर टटीरी पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी संबंध में बातचीत के दौरान संविदा लाइनमैन के छोटे भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।