लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में भीषण जाम लग गया। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक नियंत्रण के नाम पर पुलिस ने बैरिकेटिंग और रस्सी लगाकर कस्बे का मुख्य चौराहा बंद कर दिया।