भादरा: जन चेतना पदयात्रा के तीसरे दिन गांव सहूवाला में हुआ स्वागत
भादरा। जन चेतना पदयात्रा के तीसरे दिन सहूवाला गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने नशामुक्त, भयमुक्त और विकसित भादरा का संकल्प दोहराते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह किया। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।