अनूपपुर: आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पखवाड़ा: सोन सभागार में जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन
जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पखवाड़ा के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला स्तरीय व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि म.प्र. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ल रामलाल रौतेल ने आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन पर प्रकाश डाला ।