अंबाह: मच्छरों पर नगर पालिका का वार, अब अंबाह में फॉगिंग से बीमारियों पर लगेगी लगाम!
Ambah, Morena | May 3, 2026 नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका ने फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। शहर के वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित धुआं किया जा रहा है, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौशर ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।