बिंदकी: पहरवापुर गांव में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक आशीष साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मीरखपुर बिंदकी गंभीर घायल हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से कानपुर रेफर किया गया। जहा पर गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात 2 बजे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।