गाज़ीपुर: हरदासपुर गांव में सोते समय अधेड़ की निर्मम हत्या, दुकान के बरामदे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक अधेड़ की सिर पर भारी वस्तु से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब अधेड़ दुकान के बरामदे में सो रहा था। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल मामला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव का है।