Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

कांग्रेस की लिस्ट पर रंधावा का दोटूक बयान! बोले- इतनी बैठकों के बाद भी असंतोष दुखद #SukhjinderSinghRandhawa #Congress #PunjabCongress #PunjabPolitics #CongressList PoliticalNews BreakingNews IndiaPolitics LatestNews TrendingNews CongressLeader

Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रीय बांस मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#udaipur #nonfollowers #viralpost 
उदयपुर, 03 जुलाई। समन्वित राष्ट्रीय बागवानी मिशन की उप योजना राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं कृषि अधिकारी उद्यान फतेह सिंह ने बताया कि उद्यान आयुक्तालय जयपुर से राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत उदयपुर जिले को लक्ष्य आवंटित किया गया। इसके तत कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव में 2 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। उद्घाटन सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव के डाॅ. प्रफुल्ल भटनागर, उप निदेशक उद्यानिकी डाॅ. कैलाश चन्द्र शर्मा, कीट वैज्ञानिक डाॅ. दीपक जैन , उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. मनप्रीत सिंह, पशु चिकित्सक डाॅ. ओमप्रकाश साहू एवं उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. कपिल आमेटा उपस्थित रहे तथा बांस उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वन विशेषज्ञ डाॅ. सतीश शर्मा, पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक एम.पी.यू.ए.टी डाॅ. इन्द्रजीत माथुर, उप वन संरक्षक मुकेश कुमार सैनी द्वारा किसानों को बांस का महत्व, उसके उपयोग एवं आय बढ़ाने के साथ-साथ सबसे अधिक आॅक्सीजन देने वाला और भूमि के कटाव को रोकने में सबसे अच्छा सहायक बताया। डाॅ. माथुर द्वारा बांस से निर्मित होने वाली कई प्रकार की सामग्री जैसे फर्नीचर, खिलौने, बर्तन, सजावटी सामान कागज उद्योग, कोयला उद्योग आदि में उपयोग के बारे में बताया। डाॅ. सतीश शर्मा द्वारा बांस की उम्र, रोपाई एवं कटाई की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के साथ-साथ किसानों को बांस नर्सरी एवं बांस उत्पादन क्षेत्र देवला कोटड़ा, स्वरूपगंज सिरोही 2 दिवसीय भ्रमण हेतु भी भेजा गया। मौके पर विभाग से कृषि पर्यवेक्षक मनीष कलाल एवं सत्यनारायण आचार्य, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाॅ. भगवत सिंह चौहान एवं लगभग 50 किसान उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय बांस मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #nonfollowers #viralpost उदयपुर, 03 जुलाई। समन्वित राष्ट्रीय बागवानी मिशन की उप योजना राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं कृषि अधिकारी उद्यान फतेह सिंह ने बताया कि उद्यान आयुक्तालय जयपुर से राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत उदयपुर जिले को लक्ष्य आवंटित किया गया। इसके तत कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव में 2 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। उद्घाटन सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव के डाॅ. प्रफुल्ल भटनागर, उप निदेशक उद्यानिकी डाॅ. कैलाश चन्द्र शर्मा, कीट वैज्ञानिक डाॅ. दीपक जैन , उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. मनप्रीत सिंह, पशु चिकित्सक डाॅ. ओमप्रकाश साहू एवं उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. कपिल आमेटा उपस्थित रहे तथा बांस उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वन विशेषज्ञ डाॅ. सतीश शर्मा, पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक एम.पी.यू.ए.टी डाॅ. इन्द्रजीत माथुर, उप वन संरक्षक मुकेश कुमार सैनी द्वारा किसानों को बांस का महत्व, उसके उपयोग एवं आय बढ़ाने के साथ-साथ सबसे अधिक आॅक्सीजन देने वाला और भूमि के कटाव को रोकने में सबसे अच्छा सहायक बताया। डाॅ. माथुर द्वारा बांस से निर्मित होने वाली कई प्रकार की सामग्री जैसे फर्नीचर, खिलौने, बर्तन, सजावटी सामान कागज उद्योग, कोयला उद्योग आदि में उपयोग के बारे में बताया। डाॅ. सतीश शर्मा द्वारा बांस की उम्र, रोपाई एवं कटाई की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के साथ-साथ किसानों को बांस नर्सरी एवं बांस उत्पादन क्षेत्र देवला कोटड़ा, स्वरूपगंज सिरोही 2 दिवसीय भ्रमण हेतु भी भेजा गया। मौके पर विभाग से कृषि पर्यवेक्षक मनीष कलाल एवं सत्यनारायण आचार्य, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाॅ. भगवत सिंह चौहान एवं लगभग 50 किसान उपस्थित रहें।

Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

सहकार सप्ताह: जिलेभर में हुए ‘सहकार संवाद’, विद्यार्थियों ने जाना सहकारिता का महत्व
@followers @top fans News 24 Udaipur Government Of India
#udaipur #nonfollowers #viralpost #sanwad
उदयपुर, 3 जुलाई। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को उदयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को सहकारिता की अवधारणा, उसके सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराया गया।

मुख्य कार्यक्रम सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज एवं पर्यटन संकाय में आयोजित हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. कैलाश डागा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में सहकारिता को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग उदयपुर के उप रजिस्ट्रार लोकेश जोशी ने सहकारी अर्थव्यवस्था एवं विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता के योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं की भूमिका, उनकी कार्यप्रणाली तथा ग्रामीण एवं शहरी विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भी सहकार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों के लिए सहकारिता विषय पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसवाल राजकीय विद्यालय में सहायक रजिस्ट्रार अलका भारद्वाज, रेखाबियों की ढाणी राजकीय विद्यालय में अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी तनुजा वर्मा एवं निरीक्षक नरेन्द्र देवल, तथा खुमाणपुरा राजकीय विद्यालय में निरीक्षक लाजवंती, पुष्पा मेघवाल और बैंक मैनेजर रूपेश मेहरा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों, उसकी उपयोगिता तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी।

सहकार सप्ताह: जिलेभर में हुए ‘सहकार संवाद’, विद्यार्थियों ने जाना सहकारिता का महत्व @followers @top fans News 24 Udaipur Government Of India #udaipur #nonfollowers #viralpost #sanwad उदयपुर, 3 जुलाई। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को उदयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को सहकारिता की अवधारणा, उसके सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराया गया। मुख्य कार्यक्रम सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज एवं पर्यटन संकाय में आयोजित हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. कैलाश डागा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में सहकारिता को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग उदयपुर के उप रजिस्ट्रार लोकेश जोशी ने सहकारी अर्थव्यवस्था एवं विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता के योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं की भूमिका, उनकी कार्यप्रणाली तथा ग्रामीण एवं शहरी विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। इसी क्रम में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भी सहकार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों के लिए सहकारिता विषय पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसवाल राजकीय विद्यालय में सहायक रजिस्ट्रार अलका भारद्वाज, रेखाबियों की ढाणी राजकीय विद्यालय में अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी तनुजा वर्मा एवं निरीक्षक नरेन्द्र देवल, तथा खुमाणपुरा राजकीय विद्यालय में निरीक्षक लाजवंती, पुष्पा मेघवाल और बैंक मैनेजर रूपेश मेहरा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों, उसकी उपयोगिता तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी।

Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

विप्र फाउंडेशन जोन 1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) की बैठक संपन्न
12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में होगा समारोह,  सफल आयोजन के लिए समाज प्रमुखों को सौंपी जिम्मेदारियां
विप्र प्रतिभा सम्मान आवेदन की तिथि 7 जुलाई तक बढ़ाई
@followers @top fans News 24 Udaipur VIPRA FOUNDATION
#udaipur #nonfollowers #viralpost
उदयपुर 3 जुलाई। विप्र फाउंडेशन जोन 1ए (शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ) द्वारा आगामी 12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में आयोजित होने वाले “विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह” व मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों के संबंध में गुरुवार शाम को महर्षि गौतम भवन,सेक्टर-5 में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। सम्मान समारोह राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राधेश्याम सिखवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् आर.सी. व्यास तथा प्रदेश अध्यक्ष जोन 1-ए के नरेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व आयोजित किया जाएगा। में बैठक में समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्राह्मण समाजों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जोन 1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक डॉ. एच.आर. दवे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षण अभियंता मधुसूदन पालीवाल, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति श्रम आयुक्त सतीश चंद्र जोशी, पुष्कर राज आमेटा रहे। बैठक का संचालन लोकेश पालीवाल ने किया। डॉ दवे ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार करने का निर्णय लिया गया । इसके लिए आवेदन पत्र विभिन्न समाज प्रमुखों को वितरित किए गए।

शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव गणेश नागदा ने कहा कि सभी विप्र समाजों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग से ही यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से अधिकाधिक योग्य विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में मेनारिया, पालीवाल, बड़ा नागदा, आमेटा, गुर्जर गौड़, भार्गव, भट्ट मेवाड़ा, सनाढ्य, पारीक, सारस्वत एवं अन्य विप्र समाज के अध्यक्ष, सचिव व उनके प्रतिनिधियों ने विप्र प्रतिभाओं को सम्मानित करने एवं मार्गदर्शन देने के इस आयोजन को पूर्ण रूप से समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथि स्वागत, पंजीयन, मंच व्यवस्था, सम्मान प्रक्रिया, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित समितियों को समयबद्ध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दिनेश शुक्ला, दीपिका मेनारिया, डॉ सतीश श्रीमाली, डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ भगवती शंकर व्यास,डॉ नारायण लाल जोशी, राजेश पालीवाल, ओम शर्मा, सुरेश व्यास, गोपाल मेहता, सुशील वशिष्ठ, विजय सारस्वत, प्रभास शांडिल्य, रंजन राज, अशोक पारीक, नरेंद्र आमेटा, भावेश भार्गव, रवि आमेटा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

विप्र फाउंडेशन जोन 1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) की बैठक संपन्न 12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में होगा समारोह, सफल आयोजन के लिए समाज प्रमुखों को सौंपी जिम्मेदारियां विप्र प्रतिभा सम्मान आवेदन की तिथि 7 जुलाई तक बढ़ाई @followers @top fans News 24 Udaipur VIPRA FOUNDATION #udaipur #nonfollowers #viralpost उदयपुर 3 जुलाई। विप्र फाउंडेशन जोन 1ए (शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ) द्वारा आगामी 12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में आयोजित होने वाले “विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह” व मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों के संबंध में गुरुवार शाम को महर्षि गौतम भवन,सेक्टर-5 में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। सम्मान समारोह राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राधेश्याम सिखवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् आर.सी. व्यास तथा प्रदेश अध्यक्ष जोन 1-ए के नरेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व आयोजित किया जाएगा। में बैठक में समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्राह्मण समाजों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जोन 1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक डॉ. एच.आर. दवे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षण अभियंता मधुसूदन पालीवाल, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति श्रम आयुक्त सतीश चंद्र जोशी, पुष्कर राज आमेटा रहे। बैठक का संचालन लोकेश पालीवाल ने किया। डॉ दवे ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार करने का निर्णय लिया गया । इसके लिए आवेदन पत्र विभिन्न समाज प्रमुखों को वितरित किए गए। शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव गणेश नागदा ने कहा कि सभी विप्र समाजों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग से ही यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से अधिकाधिक योग्य विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में मेनारिया, पालीवाल, बड़ा नागदा, आमेटा, गुर्जर गौड़, भार्गव, भट्ट मेवाड़ा, सनाढ्य, पारीक, सारस्वत एवं अन्य विप्र समाज के अध्यक्ष, सचिव व उनके प्रतिनिधियों ने विप्र प्रतिभाओं को सम्मानित करने एवं मार्गदर्शन देने के इस आयोजन को पूर्ण रूप से समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथि स्वागत, पंजीयन, मंच व्यवस्था, सम्मान प्रक्रिया, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित समितियों को समयबद्ध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में दिनेश शुक्ला, दीपिका मेनारिया, डॉ सतीश श्रीमाली, डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ भगवती शंकर व्यास,डॉ नारायण लाल जोशी, राजेश पालीवाल, ओम शर्मा, सुरेश व्यास, गोपाल मेहता, सुशील वशिष्ठ, विजय सारस्वत, प्रभास शांडिल्य, रंजन राज, अशोक पारीक, नरेंद्र आमेटा, भावेश भार्गव, रवि आमेटा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

कानोड़, उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी घीसी बाई खटीक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले से मादलिया (आभूषण) लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कानोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को तत्काल कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है 
घटना के बाद कानोड़ सीएचसी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कानोड़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies 
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KnifeAttack #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan

कानोड़, उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी घीसी बाई खटीक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले से मादलिया (आभूषण) लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कानोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को तत्काल कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है घटना के बाद कानोड़ सीएचसी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कानोड़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KnifeAttack #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan

Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026