मुज़फ्फरनगर: ‘बहन’ बनकर फंसाया जाल में, CBI का डर दिखाकर उड़ाए लाखों, दिल्ली-बिजनौर लिंक वाला ठग गैंग बेनकाब, महिला समेत 2 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में फर्जी CBI और कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। शाहपुर क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया पर ‘बहन’ बनकर जाल में फंसाया गया और डर दिखाकर करीब 5 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली दस्तावेज और नकदी बरामद की है। गैंग के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी है।