कैराना: हरिद्वार से 111 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर चुलकाना धाम के लिए निकला हरियाणा निवासी शिवभक्त आकाश
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव चुलकाना निवासी आकाश ने बताया कि वह हरिद्वार से 111 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है। वह कैराना यमुना ब्रिज पर पहुंचा। कांवड़िए ने बताया कि वह गंगाजल चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर में अर्पित करेगा। उसने बताया कि यह यात्रा वह बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद से पूरी कर रहा है।